महिला व बेटी के साथ मारपीट, छेड़खानी के प्रयास का भी आरोप

बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोझावरण गांव में एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट व छेड़खानी के प्रयास का मामला सामने आया है.

नौ नामजद के खिलाफ केस दर्ज

बौंसी. बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोझावरण गांव में एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट व छेड़खानी के प्रयास का मामला सामने आया है. इस संबंध में पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता राधा देवी (42 वर्ष), पत्नी विनोद यादव ने बताया कि एक अप्रैल की शाम उनकी 19 वर्षीय बेटी दीपाली कुमारी खेत में सिंचाई के लिए लगी पाइप समेट रही थी. इसी दौरान गांव के कुछ लोग एकजुट होकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे. शोर सुनकर जब राधा देवी बेटी को बचाने पहुंचीं तो आरोप है कि सभी लोगों ने मिलकर उनके साथ भी मारपीट की. इस दौरान एक आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर उनका कान जख्मी कर दिया. किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचने पर भी आरोपियों ने पीछा करते हुए घर में घुसकर मारपीट की और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दो आरोपियों ने उनके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की. साथ ही मारपीट के दौरान गले से चांदी की सिकरी छीन ली गयी और जान से मारने की धमकी दी गयी.

पीड़िता के अनुसार, इससे पहले भी कई बार उनके साथ इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. पीड़िता ने मामले में गांव के हरि यादव की पत्नी कबूतरी देवी, नारायण यादव की पत्नी रेखा देवी, सिलधर यादव की पत्नी पंचा देवी, तुलसी यादव की पत्नी सुलोचना देवी, नंदलाल यादव की पत्नी चांदनी कुमारी, स्वर्गीय सिकंदर यादव के पुत्र तुलसी यादव, संदीप यादव की पत्नी परीखा देवी, चरित्र यादव के पुत्र संदीप यादव और नागेश्वर यादव की पत्नी दुलारी देवी को आरोपित किया है. मामले में बंधुआ कुरावा थाना में कांड संख्या 39/24, के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के अनुसार मामले की जांच सब इंस्पेक्टर कन्हैया कुमार को सौंपी गयी है और सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >