मारपीट मामले का आरोपित महिला गिरफ्तार, जेल

सदर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक अधिकारी के साथ गत दिनों की गयी मारपीट मामले में महिला आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

बांका. सदर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक अधिकारी के साथ गत दिनों की गयी मारपीट मामले में महिला आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि ककवारा गांव निवासी नवीन रजक की पत्नी चंदा देवी पर थाना में मारपीट का मामला दर्ज है. प्राथमिकी के बाद से महिला फरार चल रही थी. जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि उक्त मामले में आरोपित पति नवीन रजक को भी पुलिस ने गत माह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके बाद उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >