एक बीघा में लगी गेंहू की फसल जलकर राख

एक बीघा में लगी गेंहू की फसल जलकर राख

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं लगातार हो रही हैं. यहां शनिवार की शाम सहदेवपुर बहियार में आग लगने से एक बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. रायपुरा गांव निवासी पीड़ित किसान अनिल सिंह ने बताया कि गेहूं फसल की कटाई कराने के बाद खेत में सूखने के लिए छोड़ दिया था. ताकि गेंहूं में नमी न रहे व थ्रेसर में ठीक से फसल तैयार हो जाये. इस दौरान अचानक आग लगने की जानकारी मिली. जब तक खेत पर पहुंचते, तब तक आग से फसल जलकर राख हो गया था. बताया कि किसी उच्चकों द्वारा खर-पतवार जलाने के दौरान यह घटना हुई हैं. पीड़ित ने अंचल से जांच कराकर आपदा से क्षति पूर्ति दिलाने की मांग की हैं. प्रभारी सीओ कविता कुमारी ने बताया कि जांच कराने के बाद आगे कि कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >