मौसम का बदला मिजाज: बांका और भागलपुर समेत आस-पास के जिलों में आंधी-पानी और वज्रपात का अलर्ट

Weather Update : अगर आप घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं तो सावधान हो जाएं. बांका में मौसम तेजी से करवट ले रहा है. मौसम विभाग ने गरज-चमक, वज्रपात, बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है.

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट

Weather Update : बांका जिले में मानसून अब धीरे-धीरे सक्रिय होने लगा है. पिछले कुछ दिनों से कभी तेज धूप तो कभी बूंदाबांदी का दौर जारी है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार रविवार से मौसम और बदल सकता है. जिले में बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. ऐसे में लोगों और किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

रविवार को बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार बांका और आसपास के इलाकों में रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हो सकती है. शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

4 से 8 जुलाई तक बारिश और आंधी के आसार

Weather Update : बिहार कृषि विश्वविद्यालय की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 4 से 8 जुलाई के बीच बांका जिले में मौसम लगातार सक्रिय रहेगा. इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चल सकती है. साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

किसानों के लिए जारी हुई विशेष सलाह

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से मौसम को देखते हुए खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. गरज-चमक और तेज हवा के दौरान खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम सामान्य होने के बाद ही खेती से जुड़े कार्य करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके.

लोगों से भी सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने की सलाह दी है. वज्रपात और तेज हवा के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है. प्रशासन ने भी मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा है.

ALSO READ: सावधान! कटोरिया और आसपास के इलाकों में विषैले जीवों का खतरा बढ़ा, खेत-खलिहान में काम करते समय रखें ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >