कटोरिया में रिमझिम बारिश से बदला मौसम का मिजाज

कटोरिया व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को दिन के करीब सवा तीन बजे से रूक-रूककर हुई रिमझिम बारिश से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है

कटोरिया. कटोरिया व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को दिन के करीब सवा तीन बजे से रूक-रूककर हुई रिमझिम बारिश से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश के दौरान मेघ गर्जन भी हुआ. रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है. गुरूवार को दोपहर बाद से ही आसमान में काले बादल छाए रहे. फिर सवा तीन बजे से शाम चार बजे तक रूक-रूककर रिमझिम बारिश हुई. इस दौरान चौक-चौराहों व सडक पर आवागमन प्रभावित रही. कटोरिया के अलावा कठौन, राधानगर, करझौंसा, जयपुर, जमदाहा, चांदन, सुईया, तेतरिया, लालपुर, भैरोगंज आदि इलाकों में भी रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >