बंगाली काला गांव में दो महीने से ठप है जलापूर्ति, ग्रामीण परेशान

बंगाली काला गांव में दो महीने से ठप है जलापूर्ति, ग्रामीण परेशान

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के पौकरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 05 बंगाली काला गांव में दो माह से जलापूर्ति ठप रहने को लेकर ग्रामीण परेशान हैं. जबकि बंगाली काला गांव में खैरा नैया जाति के ही लोग रहते हैं. ग्रामीण शिलधर खैरा, श्याम खैरा, सिकंदर खैरा, इन्देव खेरा सहित दर्जनों से ज्यादा ग्रामीणों ने बताया कि जलमिनार का टंकी भी फट गया साथ ही साथ जलमिनार का मोटर भी जला हुआ है जिस कारण हमलोगों को दो माह से शुद्ध पेयजल आपूर्ति नहीं हो रहा हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पानी दुसरे जगहों से लाकर अपना प्यास बुझाते है और दुसरा अन्य काम करते हैं. बताया के जनप्रतिनिधियों को कई बार कहे लेकिन अभी तक जलमिनार से जलापूर्ति नहीं हो रहा हैं. वही वार्ड सदस्य संजय मंडल ने बताया कि इसकी सूचना पीएचईडी विभाग को दी गई है लेकिन अभी तक केवल आश्वासन ही मिला है. वही विभाग के कनीय अभियंता रमेश कुमार द्वारा बताया गया कि विभाग कर्मी को भेज कर जांच कर जल्द से जल्द ही जलमिनार से जलापूर्ति करा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >