जर्जर बिजली के तार एवं पोल को बदलने के लिए ग्रामीणों ने दिया आवेदन

जर्जर बिजली के तार एवं पोल को बदलने के लिए ग्रामीणों ने दिया आवेदन

बेलहर (बांका) से अभय कुमार ””सोनू”” की रिपोर्ट,

बेलहर प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत के पसिया गांव में लगभग 1 सप्ताह से जर्जर बिजली के तार एवं पोल के कारण विद्युत आपूर्ति बंद है. जिसके कारण लोगों को दैनिक जीवन में बिजली से उपयोग करने वाली सभी सुविधाओं से वंचित है. जिसमें मोबाइल चार्जिंग, मोटर से पानी भरना आदि आवश्यक कार्य भी बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में गांव के रूपेश कुमार, कैलाश मंडल, सागर मंडल, सीता देवी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भोला प्रसाद सिंह, विपिन मंडल, अमित मंडल, मुकेश मंडल, गोपाल मंडल, लक्ष्मण मंडल, बेवी देवी, राजेंद्र सिंह, शंकर मंडल, हीरालाल साह, उदय साह, देवेंद्र साह, जितनी देवी, मनोज साह, राजेश पासवान, राजेश्वर साह, उषा देवी, विनोद कुमार सिंह आदि तीन दर्जन ग्रामीण उपभोक्ता ने बिजली विभाग के कनिय अभियंता को लिखित आवेदन देकर गांव की जर्जर बिजली के तार एवं पोल को बदलने तथा विद्युत आपूर्ति अति शीघ्र चालू करने की मांग किया है. भूख तों के द्वारा बताया जाता है की पुरानी एवं जर्जर तार होने के कारण हल्की सी भी हवा एवं आंधी आने के कारण विद्युत तार कट कर गिर जाती है. जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है एवं विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >