साली की शादी में मान सम्मान नहीं मिलने पर नशेड़ी जीजा ने पैट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

शादी में आये लड़की के जीजा, भदरार गांव निवासी सुरज ने एक बोतल में पैट्रोल भरकर घर से कुछ दुरी पर पनसल्ला बहियार में जाकर अपने उपर पैट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा लिया. इसी बीच मामले की जानकारी मिलने पर बारात में आये लोग व दुल्हन के परिजन दौड़कर बहियार पहुंचे तथा आग पर काबू पाते हुए युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया.

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट:

बांका: – थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत अन्तर्गत बभनगामा गांव में शादी की खुशी एक घटना के बाद पलभर में बदल गया.जानकारी के अनुसार बभनगामा गांव में गुरूवार की देर रात्री एक लड़की की शादी होनी थी, जिसमें घर वाले पूरी तरह से शादी की तैयारी में जोर-शोर से जुटे हुए थे.चारों तरफ शादी की मंगलगीत गाने में घर व परिजन की महिलाएं पूरी तरह से मशगूल थे. देर रात्रि बारात भी आई जिसके स्वागत में वधु पक्ष जूट गये.

तभी शादी में आये लड़की के जीजा, भदरार गांव निवासी सुरज ने एक बोतल में पैट्रोल भरकर घर से कुछ दुरी पर पनसल्ला बहियार में जाकर अपने उपर पैट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा लिया. इसी बीच मामले की जानकारी मिलने पर बारात में आये लोग व दुल्हन के परिजन दौड़कर बहियार पहुंचे तथा आग पर काबू पाते हुए युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया.

जहां डॉ. सौरभ कुमार ने जख्मी का प्राथमिक उपचार के बाद मामले की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

अस्पताल में मौजूद जख्मी के परिजनों ने बताया कि सुरज अपनी साली की शादी में अपने ससुराल आया हुआ था .परिजनों ने यह भी बताया कि युवक पूर्व से नशे का आदी है. घटना के सही कारणों की जानकारी नहीं है. वहीं दूसरी तरफ जख्मी युवक का उपचार कर रहे डॉक्टर ने युवक की स्थिति को चिंताजनक बताया है.उधर लड़की की शादी होने परिजनों ने बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >