मध्याह्न भोजन में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय में किया प्रदर्शन

प्रोन्नत मध्य विद्यालय कुल्हरिया में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया.

अमरपुर. प्रोन्नत मध्य विद्यालय कुल्हरिया में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मनेंद्र झा, मुन्नी देवी, सुनंदा देवी, कारू कुमार, सिंटू कुमार, मुकेश कुमार आदि ने बताया कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोहर कुमार की मनमानी चरम पर है. स्कूल के मध्याह्न भोजन में विगत दो तीन माह से अंडा नही दिया जा रहा है. विद्यालय में अध्ययनरत छात्र दिव्या भारती, अराधना कुमारी, मानवी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, शबनम कुमारी, निभा कुमारी, मोहित कुमार, कृष्णा कुमार आदि ने बताया कि मध्याह्न भोजन के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को मिलने वाली अंडा थाली से गायब रहता है. इसकी शिकायत पर अधिकारी भी संज्ञान नही लेते है. उधर एमडीएम प्रभारी सुभाषचंद्र पंडित ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की. मौके पर एमडीएम प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों ने विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन में अनियमितता की शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी से की थी. डीईओ के निर्देश पर विद्यालय पहुंचकर ग्रामीणों के द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच की गयी. जांच के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने मध्याह्न भोजन में अनियमितता व शुक्रवार को अंडा नहीं मिलने की बात बतायी है. जांच रिपोर्ट डीईओ को सौंपा जाएगा. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाही की जाएगी. वहीं विद्यालय के एचएम मनोहर कुमार ने बताया है कि उनपर लगाए गये आरोप राजनीति से प्रेरित व पूरी तरह से बेबुनियाद है. शुक्रवार को बच्चों को फल में केला व अंडा दिया जा रहा है. विद्यालय में नियमानुसार मध्याह्न भोजन का संचालन हो रहा है. जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >