अस्पताल में महिला चिकित्सक की ग्रामीणों ने की मांग

अस्पताल में महिला चिकित्सक की ग्रामीणों ने की मांग

पंजवारा. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पंजवारा में महिला चिकित्सक की तैनाती सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग ग्रामीणों ने की है. सोमवार को अस्पताल के बाहर जुटे पंचायत समिति सदस्य अनिल पासवान, ग्रामीण महेश मंडल, अरविंद भगत, ओमप्रकाश भगत, दीपक कुमार, सत्यनारायण पंडित, सत्यपाल झा, नीरज भगत सहित अन्य ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पंजवारा में दो वर्षों से महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है, जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आने वाले महिला रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने नियमित एवं स्थाई रूप से एंबुलेंस सुविधा, दुर्घटना एवं रात्रि में आकस्मिक सुविधा के लिए चिकित्सक की तैनाती के साथ अस्पताल के जर्जर भवन के जगह नये भवन निर्माण की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि इसको लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >