अमरपुर में सरकारी सड़क और नाले पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से लगाई कार्रवाई की गुहार

Encroachment Row : चांदपुर गांव में सरकारी सड़क और नाले पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है. पीडीएस डीलर ने अंचलाधिकारी से अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है.

Encroachment Row : अमरपुर प्रखंड के कुशमाहा पंचायत अंतर्गत चांदपुर गांव में सरकारी सड़क और नाले पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है. जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलर ने अंचलाधिकारी (सीओ) को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

सरकारी सड़क और नाले पर कब्जे का आरोप

चांदपुर गांव के पीडीएस डीलर वकील दास ने अमरपुर सीओ को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव की लगभग 15 फीट चौड़ी सरकारी सड़क और उससे जुड़े करीब चार फीट चौड़े नाले की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है. आवेदन के अनुसार गांव के पिंकी देवी, विवेक पासवान, रजनीश पासवान और अजय पासवान पर सड़क और नाले की सरकारी भूमि पर मकान और दीवार का निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है. इससे सड़क काफी संकरी हो गई है और आवागमन प्रभावित हो रहा है.

पशु बांधकर रास्ता अवरुद्ध करने का भी आरोप

आवेदन में यह भी कहा गया है कि शेष बची जगह पर पशु बांध दिए जाते हैं, जिससे आम रास्ता कई बार पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है. इसके कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जब संकरे रास्ते और जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है.

पीडीएस दुकान तक नहीं पहुंच पा रहा खाद्यान्न

पीडीएस डीलर वकील दास ने बताया कि हर महीने उनकी दुकान पर सरकारी खाद्यान्न पहुंचता है, लेकिन रास्ता बाधित होने के कारण कई बार वाहन दुकान तक नहीं पहुंच पाते. उन्होंने बताया कि उनकी दुकान से विदुआ, बाछनी, मेघुआ सहित दर्जनों गांवों के उपभोक्ता राशन लेने आते हैं. रास्ता अवरुद्ध रहने से उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया भरोसा

डीलर ने आवेदन में सरकारी सड़क और नाले की भूमि की मापी कराकर बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम, 1956 के तहत कार्रवाई करने की मांग की है. उनका कहना है कि अतिक्रमण हटने से ग्रामीणों और उपभोक्ताओं की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सकेगा.

इधर, अंचलाधिकारी ने बताया कि चांदपुर गांव में अतिक्रमण से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं. जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतम कुमार

प्रीतम कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. अमरपुर (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >