बुच्ची मोड़ से सब्जी व्यवसायी का पिकअप वाहन चोरी

अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग पर बुच्ची मोड़ के समीप खड़े एक पिकअप की चोरी गत सोमवार की हो गयी

अमरपुर. अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग पर बुच्ची मोड़ के समीप खड़े एक पिकअप की चोरी गत सोमवार की हो गयी. पिकअप नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 के निवासी सब्जी व्यवसायी कार्तिक कुमार साह का था. पीड़ित वाहन मालिक ने बताया कि अन्य दिनों की तरह गत सोमवार की शाम बुच्ची मोड़ के समीप अपने चाय-पान दुकान के समीप पिकअप खड़ी कर घर चला गया. मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे भागलपुर से सब्जी लाने के लिए बुच्ची मोड़ स्थित चाय दुकान पहुंचे तो वहां से पिकअप गायब हो चुका था. काफी खोजबीन के बावजूद पिकअप का कोई सुराग नहीं मिल पाया. मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया है कि आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. ज्ञात हो कि पिछले छह-सात माह में शहर के पेट्रोल पंप, खेमीचक पेट्रोल पंप, बंगाली टोला, मकद्दुमा, मोजाहिदपुर सहित अन्य विभिन्न जगहों से पिकअप, बोलेरो, ट्रैक्टर और दो दर्जन से अधिक बाइक की चोरी हो चुकी है. कुछ बाइक बरामद होने के बावजूद अधिकांश वाहन चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >