सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बेहद जरूरी

एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन-जागरूकता सह वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता व वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन

34 छात्राओं को लगा वैक्सीनेशन का दूसरा डोज

बौंसी. एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन-जागरूकता सह वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार त्रिभुवन एवं रेफरल अस्पताल बौंसी के प्रभारी डॉ संजीव कुमार के संयुक्त मार्गदर्शन में हुआ. इस अवसर पर डॉ संजीव कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं में जागरूकता की कमी के कारण ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. समय पर इलाज नहीं होने पर ये जानलेवा साबित हो सकती है. उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बेहद जरूरी है और इसका दूसरा डोज लेना अनिवार्य है, जिससे भविष्य में इस बीमारी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है.

विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार त्रिभुवन ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है. उन्होंने छात्राओं से सरकार द्वारा चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान का लाभ उठाने और बिना किसी डर के टीका लगवाने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट किया कि वैक्सीनेशन का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है और जल्द ही नई छात्राओं के लिए प्रथम डोज का कैंप भी लगाया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान कुल 34 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु दूसरे डोज का टीका लगाया गया. मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे, जिनमें राम मुकेश यादव (मेडिकल ऑफिसर), दुर्गा सागर (एएनएम), नीरज कुमार (फार्मासिस्ट), देश राज चौधरी (सीएचओ), महिमा कुमारी, इंदु कुमारी, अखिलेश कुमार शुक्ला (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, पीसीआइ), अर्चना कुमारी (आशा), उत्तम कुमार (डीईओ) सहित कई छात्राएं शामिल थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >