अज्ञात चोरों ने चुराया एक गाय

अज्ञात चोरों ने चुराया एक गाय

धोरैया. सन्हौला- धोरैया मुख्य मार्ग पर बाजार गांव निवासी पशुपालक कुंदन यादव की एक गाय अज्ञात चोरों ने देर रात चोरी कर ली. रविवार की सुबह जब पशुपालक जगे तो गाय को गायब पाकर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चल पाया. पशुपालक ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10:30 बजे वह गाय की देखभाल कर सोने चला गया. सुबह जब जगा तो गाय गायब थी. पशुपालक का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं ग्रामीणों के मुताबिक कुछ महीने पूर्व बगल के ही एक पशुपालक की भी दुधारू गाय अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी. लगातार मवेशी चोरी की घटना से पशुपालक काफी भयाक्रांत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >