कैथपुरा गांव के समीप घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य

कैथपुरा गांव के समीप घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक

बांका/बाराहाट. थाना क्षेत्र के कैथपुरा गांव के समीप भागलपुर मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक सोमवार को सड़क किनारे एक घर में घुस गया. संयोग था कि उस वक्त घर में कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. सूचना पर पहुंची बाराहाट पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. हालांकि ट्रक का चालक व उपचालक दुर्घटना के बाद वहां से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक बौंसी की तरफ से बड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी. जैसे ही वह घटनास्थल के समीप पहुंची सामने से आ रहे एक तीव्र गति के वाहन को बचाने के प्रयास में वह सड़क किनारे घर में जा घुसा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >