Banka Sadar Hospital OPD Today: बांका में अगर आप शनिवार को बांका सदर अस्पताल में इलाज के लिए जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार आज अल्ट्रासाउंड सेवा बंद रहेगी. हालांकि ओपीडी, इमरजेंसी, महिला स्वास्थ्य, शिशु रोग समेत अन्य सभी विभागों की सेवाएं नियमित रूप से संचालित होंगी. प्रसव पीड़ित महिलाओं के लिए महिला चिकित्सक की ऑनकॉल ड्यूटी भी तय की गई है.
रोजाना बड़ी संख्या में मरीज सदर अस्पताल पहुंचते हैं. ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों की ड्यूटी और ओपीडी का शेड्यूल जारी कर दिया है, ताकि मरीजों को इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो.
आज अल्ट्रासाउंड सेवा रहेगी बंद
शनिवार को सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन बंद रहेगी. इसलिए जिन मरीजों का अल्ट्रासाउंड होना है, उन्हें अस्पताल जाने से पहले इस जानकारी का ध्यान रखना चाहिए. अन्य जांच और उपचार की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी.
दो पालियों में चलेगी ओपीडी
सदर अस्पताल की ओपीडी दो शिफ्ट में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचने की अपील की है.
प्रसव पीड़ित महिलाओं के लिए 24 घंटे महिला चिकित्सक की व्यवस्था
प्रसूति सेवाओं के लिए डॉ. अनिता अरुण सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अस्पताल में उपलब्ध रहेंगी. रात 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक वे ऑनकॉल ड्यूटी पर रहेंगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सेवा दी जा सके.
इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे चालू
सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा पूरे 24 घंटे संचालित होगी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. दिनकर झा और दोपहर 2 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक डॉ. दिलीप कुमार इमरजेंसी की जिम्मेदारी संभालेंगे.
जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात
शनिवार को सामान्य ओपीडी में डॉ. महेंद्र कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. महिला ओपीडी में डॉ. अनिता अरुण, सर्जरी विभाग में डॉ. अपूर्वा कुमार, ऑर्थो और इमरजेंसी में डॉ. दिनकर झा एवं डॉ. दिलीप कुमार सेवाएं देंगे.
शिशु रोग विभाग में डॉ. कुमार अमीश और डॉ. रविकांत, नेत्र विभाग में डॉ. गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार, ईएनटी विभाग में डॉ. विक्रम सत्यार्थी तथा दंत रोग विभाग में डॉ. मनोज कुमार मरीजों का इलाज करेंगे.
फिजियोथेरपी विभाग में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा तैनात रहेंगे. ब्लड सेंटर में डॉ. उस्मान गनी अपनी सेवाएं देंगे.
Banka Sadar Hospital OPD Today: एसएनसीयू में तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी
नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए एसएनसीयू में भी तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. कुमार अमीश, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. कुमार अमीश और डॉ. रविकांत तथा रात 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक डॉ. रविकांत ड्यूटी पर रहेंगे.
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. हालांकि अल्ट्रासाउंड सेवा बंद रहने के कारण संबंधित मरीजों को वैकल्पिक व्यवस्था करने या अगले कार्यदिवस का इंतजार करना पड़ सकता है.
Also Read: हाजीपुर से चिराग पासवान ने कर दिया ऐलान, यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार
