बांका सदर अस्पताल में आज बंद रहेगा अल्ट्रासाउंड सेवा, आपात स्थति में खुलेगा

सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा 24 घंटा जारी रहेगी. इमरजेंसी डयूटी में अलग-अलग पालियों में दो चिकित्सक मौजूद रहेंगे. जिसमें सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ दिनकर झा एवं दोपहर 2 बजे से रविवार की सुबह 8 बजे तक डॉ दिलीप कुमार अपनी सेवा देंगे

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट :

सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में 17 से अधिक चिकित्सक अपनी डयूटी पर मौजूद रहेंगे. महिला ओपीडी से लेकर अन्य विभागों में चिकित्सक अपनी सेवा देंगे. वहीं अस्पताल में प्रसव महिलाओं के लिए सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक डॉ अनिता अरुण मौजूद रहेगी. इसके अलावा रात 8 बजे से रविवार की सुबह 8 बजे तक ऑनकॉल डयूटी में डॉ अनिता अरुण अपनी सेवा देंगी. वहीं शनिवार को अल्ट्रासाउंड मशीन बंद रहेगा. हालांकि आपात स्थित में इसे खोला भी जा सकता है.

दो पालियों में चलेगा ओपीडी

पहली पाली का समय- सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

दूसरी पाली का समय- दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तकसदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा 24 घंटा जारी रहेगी. इमरजेंसी डयूटी में अलग-अलग पालियों में दो चिकित्सक मौजूद रहेंगे. जिसमें सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ दिनकर झा एवं दोपहर 2 बजे से रविवार की सुबह 8 बजे तक डॉ दिलीप कुमार अपनी सेवा देंगे. ⁠

आज

की ओपीडी

सदर अस्पताल बांका में शनिवार की सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक एवं 02 बजे से शाम 05 बजे तक ओपीडी खुला रहेगा. पहली ओपीडी में डॉ महेंद्र कुमार मौजूद रहेंगे. वहीं महिला ओपीडी में डॉ अनिता अरुण मरीजों की जांच व इलाज करेंगे. ओपीडी सर्जरी में डॉ अपूर्वा कुमार उपस्थित रहेंगे. अर्थो व इमरजेंसी सेवा में डॉ दिनंकर झा, डॉ दिलीप कुमार मौजूद रहेंगे. शिशु रोग विभाग में डॉ कुमार अमिश, डॉ. रविकांत. नेत्र में डॉ गुंजन कुमार, उमेश कुमार व अंकित कुमार, ईएनटी में डॉ विक्रम सत्यार्थी.

दंत रोग में डॉ मनोज कुमार व फिजियोथरेपी में डॉ मणिशंकर एवं डॉ वकार मुस्तफा अपने डयूटी पर मौजूद रहेंगे. ब्लड सेंटर में डॉ उस्मान गनी एवं एसएनसीयू में तीन पालियों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ कुमार अमीश, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ कुमार अमिश व डॉ रविकांत एवं रात के 8 बजे से रविवार की सुबह 8 बजे तक डॉ रविकांत डयूटी पर मौजूद रहेंगे.

फोटो 4- बांका सदर अस्पताल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >