देसी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
रजौन पुलिस ने क्षेत्र के नरीपा मोड़ स्थित एक लाइन होटल से देसी कट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने नरीपा मोड़ स्थित लाइन होटल से किया गिरफ्तार
रजौन/बांका. रजौन पुलिस ने क्षेत्र के नरीपा मोड़ स्थित एक लाइन होटल से देसी कट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक पिंटू कुमार उम्र 18 वर्ष रजौन निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र बताया जाता है, जबकि दूसरा युवक विकास कुमार उम्र 25 वर्ष रजौन के रामपुर निवासी शंकर यादव का पुत्र है. रजौन थानाध्यक्ष राजरतन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पिस्तौल लेकर रजौन के नरीपा मोड़ स्थित एक लाइन होटल के समीप घूम रहा है. वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए पुअनि रविंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की गाड़ी देख दोनों भागने लगे. इसी बीच पुलिस ने दोनों को खदेड़कर दबोच लिया. पुलिस के द्वारा जब दोनों की तलाशी ली गयी, तो उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ. पुलिस ने कट्टा सहित बाइक और मोबाइल को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है. मामले में पुअनि रविंद्र कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.