मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं जख्मी

मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं जख्मी

कटोरिया. आनंदपुर थाना क्षेत्र के खमरवाडीह व पिंडरा गांव में रविवार को घटित मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं जख्मी हो गयी. मारपीट कांड में खमरवाडीह गांव में गोपाल यादव की जख्मी पत्नी कजली देवी का रेफरल अस्पताल में उपचार हुआ. जख्मी महिला ने गांव के ही खूबल यादव की पत्नी राजधनी देवी व पुत्र पवन यादव के विरूद्ध थाना में आवेदन दी है. जिसमें जबरन खेत का अड्डा काटने का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. वहीं पिंडरा गांव में घास काटने के दौरान हुए विवाद में विनोद यादव की पत्नी रीना देवी को मारपीट कर सिर फोड दिया. जख्मी महिला का रेफरल अस्पताल में उपचार हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >