टोटो पलटने से दो महिला व बच्ची हुई जख्मी

शहर के पुरानी हाट परिसर के समीप सोमवार की सुबह टोटो पलटने से वाहन पर सवार दो महिला एवं एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

अमरपुर. शहर के पुरानी हाट परिसर के समीप सोमवार की सुबह टोटो पलटने से वाहन पर सवार दो महिला एवं एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां चिकित्सक ने जख्मी सलेमपुर गांव निवासी राधे पासवान की पत्नी ललिता देवी, छोटेलाल सिंह की पत्नी झूला देवी तथा धनंजय सिंह की 10 वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी महिला ने बताया कि सोमवार की सुबह वह पुरानी चौक पर टोटो पर सवार होकर अपने घर सलेमपुर जा रही थी. तभी पुरानी हाट के पास निर्माणाधीन नाले की पटिया सड़क पर रहने की वजह से टोटो अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें टोटो सवार उक्त सभी लोग जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >