दो महिलाओं पर जहर खिलाकर बकरी को मारने का आरोप

शंभुगंज थाना क्षेत्र के बरौथा गांव में बकरी को जहर खिलाकर मार देने की शिकायत पशुपालक ने थाना में की है

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के बरौथा गांव में बकरी को जहर खिलाकर मार देने की शिकायत पशुपालक ने थाना में की है. जानकारी के अनुसार बरौथा गांव के सोहिल कुमार पिता दामोदर यादव बकरी पालन का काम करता है. गांव की ही दो महिलाओं ने बकरी को जहर खिलाकर मार दिया. घटना के बाद पीड़ित सोहिल कुमार ने थाना पहुंचकर गांव की उषा देवी, रूदो देवी के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं आरोपी उषा देवी, रूदो देवी ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए सिर्फ बदनाम करने और फंसाने की साजिश बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >