बच्चों के विवाद में दो गांवों के लोग भिड़े, आधा दर्जन घायल

शंभुगंज बाजार में ट्यूशन पढ़ने के दौरान बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने दो गांवों के बीच झड़प का रूप ले लिया.

शंभुगंज. शंभुगंज बाजार में ट्यूशन पढ़ने के दौरान बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने दो गांवों के बीच झड़प का रूप ले लिया. विशनपुर और प्रतापपुर के ग्रामीण आपस में भिड़ गए, जिसमें दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में विशनपुर निवासी जीवन चौधरी, छोटू चौधरी, गोलू चौधरी तथा प्रतापपुर के किशोर यादव, निकेत कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, विशनपुर के जीवन चौधरी के घर का एक छात्र ट्यूशन पढ़ने के लिए शंभुगंज बाजार गया था, जहां प्रतापपुर के निकेत कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों के बीच मारपीट हो गयी. घर लौटने के बाद दोनों छात्रों ने घटना की जानकारी अपने-अपने परिजनों को दी. इसके बाद विशनपुर से चार बाइक पर सवार होकर आधा दर्जन लोग घटना की जानकारी लेने प्रतापपुर गांव पहुंचे. वहां बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गयी. दोनों ओर से लाठियां चलने लगीं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >