सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो शिक्षक जख्मी, रेफर

अमरपुर-पुनसिया मुख्य मार्ग में लीलावरण गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

अमरपुर. अमरपुर-पुनसिया मुख्य मार्ग में लीलावरण गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां चिकित्सक ने जख्मी बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत डहुआ गांव निवासी रसीद अंसारी व चंद्रशेखर दास का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी शिक्षक ने बताया कि वह अमरपुर प्रखंड के एनपीएस फतेहपुर विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. रोजाना की भांति वह अपने सहयोगी शिक्षक के साथ शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर अमरपुर प्रखंड स्थित विद्यालय आ रहा था. तभी लीलावरण गांव के समीप बीच सड़क पर अचानक एक मवेशी दौड़ गया, जिसे बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >