स्कूल के कक्षा में ही दो छात्र आपस में भिड़े, एक जख्मी

प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुर्माडीह में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल खुलते ही पठन-पाठन के लिए पहुंचे एक ही गांव के दो छात्रों के बीच कक्षा के भीतर ही गाली-गलौज और मारपीट हो गयी

शंभुगंज के प्राथमिक विद्यालय कुर्माडीह में का मामला, घटना के समय मौजूद नहीं थे कोई शिक्षक शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुर्माडीह में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल खुलते ही पठन-पाठन के लिए पहुंचे एक ही गांव के दो छात्रों के बीच कक्षा के भीतर ही गाली-गलौज और मारपीट हो गयी. घटना में केशोपुर गांव के चौथी के छात्र सत्यम कुमार पिता चंदन दास गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी शंभुगंज ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. अभिभावकों का कहना है कि जिस समय विवाद बढ़ा, उस दौरान शिक्षक कक्षा में मौजूद नहीं थे, जिससे स्थिति बेकाबू हो गया. घायल छात्र के पिता चंदन दास ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते शिक्षकों ने हस्तक्षेप किया होता, तो उनका बेटा इस हाल में नहीं पहुंचता. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला दूसरा छात्र विशाल कुमार पिता रंजन दास भी केशोपुर गांव का ही है. दोनों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद मारपीट में बदल गया. घटना को लेकर प्रधानाध्यापक सरोज गोपाल ने कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया. प्रखंड प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि घटना की जांच करायी जायेगी. यदि विद्यालय स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित शिक्षक और प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >