अठपहरा गांव से 40 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Banka News : बांका में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. धनकुंड थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बाइक सवार दो तस्करों को भारी मात्रा में देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
धोरैया(बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट : धोरैया थाना क्षेत्र के अठपहरा गांव में धनकुंड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से एक ग्लैमर बाइक भी जब्त की है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा जा रहा है.
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
जानकारी देते हुए सूरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो लोग शराब लेकर गुजरने वाले हैं.सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अठपहरा गांव में छापेमारी अभियान चलाया, जहां बाइक सवार दो तस्करों को पकड़ लिया गया.
भागलपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्करों की पहचान गोराडीह थाना क्षेत्र के कदवा मोहनपुर गांव निवासी आनंदी कुमार और राधे कुमार के रूप में हुई है.तलाशी के दौरान उनके पास से 40 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गयी.
बाइक भी की गयी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ग्लैमर बाइक को भी जब्त कर लिया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा जा रहा है.
शराब तस्करों पर जारी है कार्रवाई
धनकुंड पुलिस ने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.