17 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

17 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पंजवारा पंजवारा पुलिस ने गुरुवार को पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेक पोस्ट से एक बाइक पर सवार दो तस्कर को 17 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा, चेक पोस्ट पर चलाये जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान गोड्डा की तरफ से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवक बाइक मोड़कर झारखंड की तरफ भागने लगा, पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया. जांच में उनके पास मौजूद बैग से 17 बोतल शराब बरामद की गई. कुल मात्रा 7.125 लीटर थी. गिरफ्तार तस्करों की पहचान सीमावर्ती झारखंड के गोड्डा जिला के मोतिया ओप थाना क्षेत्र अंतर्गत पारसी निवासी रामलखन यादव एवं हरिओम कुमार यादव के रूप में हुई. तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gourav kashyap

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >