हड़ताल पर गये धोरैया के दो पंचायत सचिव निलंबित, डीएम की बड़ी कार्रवाई

Banka News : बांका जिले के धोरैया प्रखंड में पंचायत सचिवों की हड़ताल को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड के दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है. प्रशासन का कहना है कि दोनों पंचायत सचिव बिना अनुमति अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी.

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

धोरैया प्रखंड में पंचायत सचिवों की हड़ताल को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. बांका जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचायत सचिव संजय कुमार और मनीष कुमार राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है.

अनधिकृत अनुपस्थिति बनी कार्रवाई की वजह

जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में पदस्थापित कुल 55 पंचायत सचिवों में से 51 पंचायत सचिव अपने कर्तव्य स्थल से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए हैं. विभागीय जांच में अनुपस्थिति की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई शुरू की गयी.प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यह कदम पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में उठाया गया है. विभाग पहले ही हड़ताल पर गए कर्मियों को ड्यूटी पर लौटने की चेतावनी दे चुका था.

निलंबन अवधि में रजौन मुख्यालय किया गया निर्धारित

प्रशासन की ओर से जारी आदेश में निलंबित दोनों पंचायत सचिवों का मुख्यालय भी तय कर दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान दोनों को रजौन मुख्यालय में रहने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान उन्हें विभागीय नियमों का पालन करना होगा.

पंचायत कार्य प्रभावित होने से बढ़ी सख्ती

धोरैया प्रखंड में पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति के कारण कई पंचायतों में सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ रहा था. जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, आवास योजना और अन्य पंचायत स्तरीय कार्य प्रभावित होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं.

आगे और कार्रवाई के संकेत

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित अन्य पंचायत सचिवों पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है. जिलाधिकारी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि सरकारी कार्य में लापरवाही और बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >