दहगिलवा गांव से गैर जमानतीय दो वारंटी गिरफ्तार

आनंदपुर थाना की पुलिस टीम ने फरार वारंटियों व अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस क्रम में दहगिलवा गांव से दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

कटोरिया.

आनंदपुर थाना की पुलिस टीम ने फरार वारंटियों व अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस क्रम में दहगिलवा गांव से दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जिसमें गोविंद दास व बसंत दास शामिल हैं. दोनों के विरुद्ध बांका कोर्ट द्वारा गैर जमानतीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. छापेमारी अभियान का नेतृत्व आनंदपुर थानाध्यक्ष बिपिन कुमार कर रहे थे. जिसमें अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. गिरफ्तार वारंटियों को बांका कोर्ट भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >