बदुआ डैम जलापूर्ति योजना का विधायक ने किया निरीक्षण

बदुआ डैम जलापूर्ति योजना का विधायक ने किया निरीक्षण

अधिकारियों को कार्य गुणवत्ता का दिया टास्क बांका. बेलहर विधायक मनोज यादव ने सोमवार को बेलहर प्रखंड के बिजी खोरबा अंतर्गत निर्माणधीन जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया. सुल्तानगंज के गंगा नदी से पाइपलाइन के द्वारा बदुआ डैम में जलापूर्ति होने वाली इस योजना को लेकर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए कई दिशा निर्देश भी दिये. विधायक ने कहा कि इस परियोजना का कार्य पूरा होते ही क्षेत्र के किसानों को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जायेगा. विधायक ने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को टास्क दिया. विधायक ने बताया कि स्थानीय लोग कार्य गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे थे. जिसकी सूचना पर सोमवार को कार्यस्थल का जायजा लिया गया. कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी. चूंकि बदुआ डैम को सिंचाई का हब बनाने के साथ ही पर्यटन क्षेत्र में भी विकसित करना है. बाद में इस परियोजना का विस्तार कर कोझी डैम तक पानी पहुंचाने की योजना है. और सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है. जिसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए. इस मौके पर बिजीखोरबा सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता तनय कुमार, सहायक कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार, कार्यपालक अभियंता तारापुर वीरेंद्र कुमार यादव, गोपाल कृष्ण गोयल, मुकेश कुमार, राधे यादव, दिलीप पंडित, दिनेश सिंह, संजीव पंडित, सियाराम यादव, नवीन यादव, सूरज हांसदा सहित अन्य मौजूद थे. विधायक ने अन्य कार्यक्रमों में लिया भाग बांका. विधायक मनोज यादव ने सोमवार को बेलहर के बारा गांव पहुंचकर अखंड संकीर्तन में भाग लिया. साथ ही कसबा वसीला, उल्ही सरदारा गांव में आयोजित पूजा पाठ कार्यक्रम में शामिल हुये. वहीं विगत दिनों कैलाश पहाड़ी गांव निवासी आनंदी यादव के पुत्र संतोष यादव की सड़क दुघर्टना में मौत हो जाने पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया. इस मौके पर अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >