पोखर में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, थाने में दिया आवेदन

बौंसी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में पोखर में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. घटना रविवार की है.

बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में पोखर में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. घटना रविवार की है. जानकारी के अनुसार, मछली मारने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ, जिससे कुछ देर के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही बौंसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. बताया जा रहा है कि एक पक्ष की ओर से थाना में आवेदन देकर कई लोगों को आरोपी बनाया गया है. आवेदन में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विवादित पोखर को लेकर एडीएम कोर्ट में है मामला

मालूम हो कि किशनपुर गांव के जिस तालाब को लेकर रविवार को दो पक्ष में विवाद हुआ उस मामले में एक फरवरी 2025 को ही एडीएम को एक पक्ष के लोगों ने आवेदन दिया था. जिसमें बताया गया था कि उक्त तालाब गैर मजरूवा आम के खाते में आती है. आज मामले को लेकर पुनः एडीएम के कोर्ट में सुनवाई होनी थी. इसी बीच दो पक्ष में मछली मारने को लेकर विवाद हो गया. हालांकि दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि उन लोगों के पूर्वजों के द्वारा ही उक्त तालाब पर अपना कब्जा रखा गया है और उन लोगों के द्वारा ही तालाब में मछली पालन के लिए बीज दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >