अज्ञात वाहन के टक्कर से भाई की मौत, बहन गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांका-बेलहर मुख्य धावाटांड़ के समीप रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांका-बेलहर मुख्य धावाटांड़ के समीप रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं उसकी बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक की पहचान मेनवरण गांव निवासी संतोष यादव के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई. मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार अपनी बड़ी बहन संजना कुमारी को बाइक से लेकर दुधारी बाजार गया था. बाजार करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था. इस दौरान धावाटांड़ के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों लोग बाइक लेकर गिर गये. काफी देर के बाद जब आसपास के लोगों की नजर पड़ी, तो दोनों जख्मियों को एंबुलेंस के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद नीतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी बहन संजना कुमारी का प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. उधर मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिलते ही पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और धक्का मारने वाले वाहन की पहचान में जुट गयी है. परिजनों ने बताया कि नीतीश पिछले साल ही मैट्रिक का परीक्षा देकर इंटर की पढ़ाई कर रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >