दो पुरुष व 30 महिलाओं का सफलतापूर्वक किया नसंबदी ऑपरेशन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में शुक्रवार को दो पुरुष एवं 30 महिलाओं का सफलतापूर्वक नसंबदी ऑपरेशन किया गया.

फुल्लीडुमर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में शुक्रवार को दो पुरुष एवं 30 महिलाओं का सफलतापूर्वक नसंबदी ऑपरेशन किया गया. सभी व्यक्तियों का ऑपरेशन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार सिंह एवं सीएससी बाराहाट के डॉ श्याम सुंदर दास के द्वारा किया गया. जिसमें एएनएम के अलावा बीसीएम रोहित कुमार, प्रबंधक विकास कुमार, जीएनएम लोकेश मीना आदि ने भी सहयोग किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अस्पताल में गत वर्ष दिसंबर माह में भी 10 एवं गत जनवरी माह में 12 पुरुषों का नसबंदी ऑपरेशन किया गया है. साथ की अस्पताल में सभी मरीजों को निशुल्क दवा भी दी गयी. ऑपरेशन के 24 घंटे के बाद सभी को उनके आवास तक सुरक्षित एंबुलेंस से पहुंचाया गया. क्षेत्र के सभी संबंधित एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को ऑपरेशन किए गये मरीजों पर ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है. किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसकी सूचना अस्पताल प्रभारी व प्रबंधक को देने की बात कही गयी है, ताकि वैसे मरीजों का ससमय उपचार किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >