अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्जरी व विक्रमपुर मोड़ पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति घायल हो गए

पंजवारा. थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्जरी व विक्रमपुर मोड़ पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति घायल हो गए. पहली घटना निर्जरी के समीप सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया. हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पंजवारा पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. वहीं दूसरी घटना विक्रमपुर मोड़ के पास एक बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा. सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल को इलाज के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पंजवारा पहुंचाया. घायल की पहचान पंजवारा थाना क्षेत्र के सरूका निवासी राहुल सिंह, पिता राजीव सिंह के रूप में है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें छुट्टी दे दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOURAV KASHYAP

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >