दो बाइकों की टक्कर में दो जख्मी

. स्थानीय रेफरल अस्पताल के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक जख्मी हो गये

अमरपुर. स्थानीय रेफरल अस्पताल के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी चालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉ अमीत कुमार शर्मा ने जख्मी औड़ैय जानकीपुर गांव निवासी रामपुकार शर्मा तथा लौंगांय गांव निवासी सुधांशु कुमार का प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. जख्मी चालक रामपुकार शर्मा ने बताया कि वह अमरपुर बाजार से खरीदारी कर अपनी बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था. तभी रेफरल अस्पताल के समीप बीच सड़क पर अचानक टोटो आ गया. जिससे बचने के दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी. जिससे दोनों चालक गिरकर जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >