मधुमक्खियों के हमले से दो घायल

मधुमक्खियों के हमले से दो घायल

चांदन. थाना क्षेत्र के गोपडीह गांव के बगल स्थित हड़नी जंगल में महुआ चुनने के दौरान मधुमक्खियों के काटने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह गोपडीह गांव निवासी 70 वर्षीय नन्दलाल यादव व 40 वर्षीय रोहित यादव हड़नी जंगल महुआ चुनने गए थे. इसी दौरान मधुमक्खियों के झुण्ड ने दोनों लोगों पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए. चांदन सीएचसी में घायलों का उपचार हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >