दो शराबी एवं एक वारंटी गिरफ्तार

दो शराबी एवं एक वारंटी गिरफ्तार

प्रतिनिधि पंजवारा. समकालीन अभियान में पंजवारा पुलिस ने मंगलवार की रात दो शराबी एवं न्यायालय के एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि झारखंड सीमा से सटे पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेक पोस्ट से पुलिस ने मंगलवार की रात जांच के क्रम में दो शराबियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराबियों की पहचान भागलपुर जिला के मसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोडीहा निवासी कपिल कुमार यादव एवं बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी मनोज कुमार भगत के रूप में हुई. दोनों झारखंड के गोड्डा जिला की तरफ से शराब का सेवन कर आ रहे थे. ब्रेथ एनालाइजर से जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई. वहीं मंगलवार की रात व्यवहार न्यायालय बांका के गवाह मामले के वारंटी क्षेत्र के माराटीकर गांव निवासी विशेश्वर पासवान को गिरफ्तार किया गया. तीनों को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >