राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 को लेकर विज्ञान शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के तत्वावधान में जिलास्तरीय विज्ञान शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और समाज की समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना है.

Science Congress: साइंस फॉर सोसाइटी, बांका एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के तहत जिलास्तरीय विज्ञान शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में विज्ञान एवं समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर शिक्षकों को परियोजना निर्माण, वैज्ञानिक सोच और छात्र मार्गदर्शन की विस्तृत जानकारी दी गई.

विशेषज्ञों ने दी परियोजना निर्माण की जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. कृष्ण प्रसाद सिंहा, प्रशांत कुमार प्रसून, डॉ. निलेश कुमार, रामदेव सिंह तथा चंदन कुमार चौधरी सहित अन्य स्रोत व्यक्तियों ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की कार्यप्रणाली, परियोजना लेखन और प्रभावी प्रस्तुतीकरण की बारीकियों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया.

वैज्ञानिक सोच विकसित करना है उद्देश्य

साइंस फॉर सोसाइटी के महासचिव दीपक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें समाज की समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने विज्ञान शिक्षकों से ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को इस अभियान से जोड़ने की अपील की.

पर्यावरण और भारतीय ज्ञान प्रणाली पर रहा जोर

प्रशिक्षण के दौरान प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, जैव विविधता, जल संरक्षण, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा भारतीय ज्ञान प्रणालियों के अनुप्रयोग जैसे विषयों पर परियोजना तैयार करने का अभ्यास कराया गया. साथ ही शिक्षकों को विद्यार्थियों का प्रभावी मार्गदर्शन करने के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी भी दी गई.

प्रशिक्षण से मिलेगा बेहतर मार्गदर्शन

Science Congress: कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक अरुण कुमार अमन ने सभी प्रशिक्षकों और विज्ञान शिक्षकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से जिले के विज्ञान शिक्षकों को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के सफल आयोजन तथा छात्र-छात्राओं को बेहतर वैज्ञानिक परियोजनाएं तैयार कराने में मदद मिलेगी.

और पढ़ें:रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल का बांका और बाराहाट में ठहराव, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

विभांशु सिंह प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >