बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मसूरिया गांव के समीप शुक्रवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब दोनों बाइक तेज गति से विपरीत दिशा से आ रही थी. इसी बीच दोनों बाइक में टक्कर इतनी जोरदार हुई कि एक बाइक सवार नीमाटांड़ निवासी जयशंकर कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे बाइक सवार को मामूली चोट आयी. घटना के बाद स्थानीय लोग दोनों जख्मी को आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आये, जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जयशंकर कुमार को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.
दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर, दो घायल, एक रेफर

दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर, दो घायल, एक रेफर
Copied link
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मसूरिया गांव के समीप शुक्रवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.