अवैध बालू लोड दो ऑटो जब्त, तस्कर फरार

अवैध बालू लोड दो ऑटो जब्त, तस्कर फरार

अमरपुर. थाना क्षेत्र के इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य पथ पर शाहपुर चौक के समीप मंगलवार को पुलिस के द्वारा चलाई गई छापामारी अभियान के दौरान अवैध बालू लदी दो ऑटो को जब्त किया गया. हालांकि पुलिस वाहन को देख ऑटो चालक अपनी वाहन मौके पर ही छोड़ कर फरार होने में कामयाब हो गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को शाहपुर चौक के समीप वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान बालू लदी दो ऑटो के चालक पुलिस वाहन को देख अपनी ऑटो वाहन छोड़कर फरार हो गया. तलासी के दौरान वाहन के अंदर बोरे में रखे बालू बरामद किया गया. मौके पर ऑटो को जब्त कर लिया गया है. थानाध्यक्ष आगे ने बताया कि जब्त वाहन के संबंध में खनन पदाधिकारी को सूचना देते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >