7 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

7 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

धोरैया. धोरैया पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरमा गांव से करीब 7 लीटर विदेशी शराब के साथ एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी देते हुए धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में एक, पड़ोसी राज्य झारखंड के पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा गांव निवासी गौतम कुमार है, जबकि दूसरा एक नाबालिग धोरैया का है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बाइक सहित विदेशी शराब के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >