कथित डायन प्रकरण में दो गिरफ्तार

रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को डायन कहकर जानलेवा हमला करने के कथित आरोप में रजौन पुलिस ने दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है

बांका/रजौन. रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को डायन कहकर जानलेवा हमला करने के कथित आरोप में रजौन पुलिस ने दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि एसआई संजय सिंह ने सुजालकोरामा गांव के श्रवण कुमार व रमेश दास को गिरफ्तार किया है. इस मामले में रजौन थाना में कुल 8 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों पक्ष महादलित परिवार से है . दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी कई बार झड़प हो चुकी है. जख्मी महिला का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है. इधर अन्य अभियुक्त घर से फरार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >