प्रेम-प्रसंग, मानसिक उत्पीड़न और प्राथमिकी की मांग से आया नया मोड़

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक लॉज में छात्र विशाल यादव द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में अब एक बड़ा और संवेदनशील मोड़ सामने आया है.

भागलपुर लॉज में छात्र विशाल यादव की आत्महत्या का मामला

बौंसी. भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक लॉज में छात्र विशाल यादव द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में अब एक बड़ा और संवेदनशील मोड़ सामने आया है. बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र में रहने वाले मृतक के परिजनों ने इस घटना को साधारण आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए इसे मानसिक प्रताड़ना का परिणाम बताया है और इस संबंध में तातारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर भलसुमिया गांव निवासी प्रमोद यादव ने प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.

आवेदन में पिता ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र विशाल यादव का जयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग था. परिजनों का आरोप है कि युवती द्वारा लगातार विशाल को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह गहरे तनाव में रहने लगा था. आवेदन में बताया गया है कि घटना के दिन विशाल भागलपुर के लॉज में ही था, जहां उसने कथित तौर पर मानसिक दबाव और उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली. परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी काफी देर से मिली, जिसके कारण वे मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गये. आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि युवती ने अपने प्रभाव और निजी संबंधों का उपयोग करते हुए विशाल को मानसिक रूप से इस हद तक प्रताड़ित किया कि वह कोई अन्य रास्ता न देखकर आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो गया. उनका दावा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर मामला है. मृतक के पिता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तथा संबंधित युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उनके बेटे को न्याय मिल सके. इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. मृतक के पिता के पास युवती और उसके पुत्र के साथ की कई तस्वीर भी प्राप्त हुई है. छात्र की आत्महत्या से न केवल परिवार, बल्कि समाज में भी गहरा आघात पहुंचा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >