जनगणना कार्य को लेकर प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न

जनगणना कार्य को लेकर प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न

धोरैया. प्रखंड में भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है. प्रखंड चार्ज जनगणना अधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में विभिन्न केंद्रों पर प्रगणक व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उच्च विद्यालय धोरैया, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोरैया, ट्रायसम भवन व बहुउद्देशीय भवन में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में कुल 160 प्रगणक व 28 पर्यवेक्षकों भाग लेंगे. प्रशिक्षकों की टीम आलोक रंजन, विनय कुमार पांडे, रविन्द्र भगत, शशि कुमार सुमन, दीपक कुमार, पंकज कुमार पासवान, निलेश कुमार व इरशाद अंसारी ने जनगणना की प्रक्रिया, फॉर्म भरने की विधि व तकनीकी पहलुओं की जानकारी दे रहे हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम को तीन बैच ए, बी व सी में विभाजित किया गया है. जो तीन-तीन दिनों तक चलेगा. इसे चार ग्रुप में संचालित किया जा रहा है. ए बैच के प्रशिक्षण का कार्यक्रम गुरुवार को समाप्त हो गया. बी बैच 17 से 19 अप्रैल व सी बैच 20 से 22 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है. विदित हो कि जनगणना का प्रथम चरण दो मई से 31 मई तक संचालित होगा. इस चरण में प्रगणक अपने-अपने क्षेत्रों में मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे. बीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि जनगणना कार्य के प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रगणक व पर्यवेक्षकों की परीक्षा भी ली जाएगी, ताकि कार्य को त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >