शंभुगंज में भूकंपरोधी भवन निर्माण के लिए मिला प्रशिक्षण
शंभुगंज.
शंभुगंज प्रखंड में भावसर फाउंडेशन की ओर से भूकंपरोधी भवन निर्माण के लिए 10 दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण में कुल 30 प्रतिभागियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण से संबंधित सैद्धांतिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया. प्रशिक्षण के उपरांत कंस्ट्रक्शन स्किल डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया सीडीसी द्वारा आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में 28 उम्मीदवार सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए. इसके उपरांत शंभुगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. बीडीओ नीतीश कुमार एवं अंचल नजीर चन्द्रशेखर की उपस्थिति में सभी उत्तीर्ण उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. बीडीओ ने प्रशिक्षण प्राप्त उम्मीदवारों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सीखे गये कौशलों को व्यवहारिक जीवन में लागू करने के लिए प्रेरित किये. इस अवसर पर भावसर फाउंडेशन के सुपरवाइज़र राजेश कुमार एवं पुष्पेंद्र साकेत भी उपस्थित थे.
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.