अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलुआ मोड़ के समीप टोटो पलटने से वाहन पर सवार महिला सहित चालक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जख्मियों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लेकर आयी. जहां चिकित्सक सौरभ कुमार के द्वारा जख्मी सुरिहारी गांव निवासी विपिन शर्मा की पत्नी विनिता देवी, मदन शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार एवं वाहन के चालक सुरिहारी गांव के चिरंजीवी मिश्रा का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए चालक को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. अस्पताल में इलाजरत जख्मी महिला ने बताया कि मंगलवार को वह अपने गांव से ई-रिक्शा वाहन पर सवार होकर मेढ़ियानाथ मेला देखने जा रही थी, तभी बलुआ मोड़ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. जख्मी का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में चालक के सिर पर गहरी चोट आयी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है.
टोटो पलटने से महिला सहित चालक हुआ जख्मी, रेफर

टोटो पलटने से महिला सहित चालक हुआ जख्मी, रेफर
Copied link
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलुआ मोड़ के समीप टोटो पलटने से वाहन पर सवार महिला सहित चालक जख्मी हो गये.