नदी में टोटो गिरकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

नदी में टोटो गिरकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

धोरैया. पंजवारा धोरैया मुख्य मार्ग पर पटवा गांव के समीप स्थित गहिरा नदी में सोमवार सुबह एक टोटो अनियंत्रित होकर बीच नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गनीमत रही की टोटो पर सवार यात्री व चालक बाल बाल बच गये अन्यथा दुर्घटना घट सकती थी. जानकारी के अनुसार पोठिया गांव के किसान पटवा बाजार से टोटो पर खाद लोड कर अपने गांव पोठिया जा रहे थे. तभी गहिरा नदी के समीप टोटो अनियंत्रित होकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में टोटो पर लदे खाद भी पानी में गलकर खराब हो गया. वहीं टोटो के बीच नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ ही राहगीरो व स्थानीय लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी और किसी तरह टोटो को नदी से निकाला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >