रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल सुधार पर चर्चा

रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल सुधार पर चर्चा

बीडीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में बैठक में छह-अंकीय टोकन डिस्प्ले, ब्लड स्टोरेज यूनिट व अन्य सुधार कार्यों पर निर्णय

धोरैया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में बुधवार को बीडीओ सह रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से अस्पताल को सुव्यवस्थित करने व रोगियों को सुविधाएं मुहैया कराने हेतु विभिन्न एजेंडा पर चर्चा की गयी. राज्य स्वास्थ्य समिति के आदेश के आलोक में छह अंक वाला टोकन डिस्प्ले लगाया जाना है. प्रत्येक सर्विस जगह को चिन्हित कर साईनेज लगाया जाना है. सिजेरियन प्रसव को बढ़ावा देने हेतु ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित करने व दीवार का रंग रोगन करने, नेत्र रोगियों के कक्ष को रिपेयरिंग व एसी हेतु सहमति प्रदान किया गया. अस्पताल की गैलरी व एलईडी बल्ब, नर्सिंग डेस्क, खिड़की व टूटे शीशे को बेहतर बनाने का भी निर्णय लिया गया. इसके अलावा पूर्व की बैठक के सभी एजेंडा पर तत्काल कार्य करने का निर्देश दिया गया. ममता चयन के लिए 10 दिनों के अंदर बहाली प्रक्रिया प्रारंभ करने का भी आदेश दिया गया. मौके पर आयोजित बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ ज्योति राजवार, स्वास्थ्य प्रबंधक अवध किशोर श्यामला, बीसीएम उद्यव कुमार, सदस्य रेणु देवी, आशुतोष सिंह, गणेश गुंजन आदि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >