महिला अपहरण कांड का आरोपित गिरफ्तार

महिला अपहरण कांड का आरोपित गिरफ्तार

रिश्तेदार को बहला-फुसलाकर फरार करने वाले आरोपित को मुंगेर से दबोचकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया

शंभुगंज. शंभुगंज पुलिस को महिला अपहरण के मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरूई गांव में छापेमारी कर रंजन यादव के पुत्र विपिन कुमार को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, आरोपित ने थाना क्षेत्र के विरनौधा पंचायत के एक गांव से अपने ही रिश्ते में लगने वाली मामी को प्रेम प्रसंग के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ फरार कर लिया था. घटना के बाद महिला के परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने थाना में आरोपित के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी. शंभुगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित की तलाश तेज कर दी. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम मुंगेर जिले के बरूई गांव पहुंची व आरोपित को धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद आरोपित से पूछताछ की गयी, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आयी. पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा गया है. यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि आरोपित व महिला के बीच पारिवारिक संबंध होने के बावजूद इस तरह का कांड सामने आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >