रैली के माध्यम से कर्मियों ने मतदान के लिए किया प्ररित

जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने व महिलाओं व युवाओं में वोट करने प्रति जागरूकता बढ़ाने के के लिए चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ प्रशासनिक महकमा ने अभियान छेड़ दिया है

बांका. जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने व महिलाओं व युवाओं में वोट करने प्रति जागरूकता बढ़ाने के के लिए चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ प्रशासनिक महकमा ने अभियान छेड़ दिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर जिला भर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को शंभुगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थानीय बीडीओ के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित हुआ. कार्यक्रम के तहत बाल विकास परियोजना शंभुगंज की महिला पर्यवेक्षिका, सेविका व सहायिकाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से आम मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही, कार्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता पर आधारित रंगोली बनायी गयी. जिसके माध्यम से लोगों को लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >