फूड प्वाइजनिंग से तीन कांवरियों की बिगड़ी तबीयत, भर्ती

थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ जिलेबिया मोड़ के पास मंगलवार को फूड प्वाइजनिंग होने से मधुबनी जिले के तीन कांवरियों की तबीयत बिगड़ गयी.

बेलहर. थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ जिलेबिया मोड़ के पास मंगलवार को फूड प्वाइजनिंग होने से मधुबनी जिले के तीन कांवरियों की तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, माघी पूर्णिमा के मौके पर सुल्तानगंज से देवघर गंगाजल लेकर पूजा करने जा रहे मधुबनी जिला के विशपी थाना अंतर्गत भोज पंडोल गांव निवासी दिलीप झा (48), सरस्वती देवी (70), रेणु देवी आदि जा रहे थे. इसी क्रम में सभी रात्रि विश्राम संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कुमरसार में किया था और वहीं खाना भी खाया था, लेकिन सुबह जैसे ही कांवर यात्रा प्रारंभ किया. सभी की तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी. जिलेबिया मोड़ तक आते-आते सभी को दस्त होना प्रारंभ हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों एवं पुलिस की सहयोग से सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद सभी की स्थिति सामान्य हो सकी. डॉक्टर ने बताया गया कि फूड प्वाइजनिंग से तबीयत बिगड़ने की आशंका लग रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >